केरल में जनवरी से अब तक शिगेला के 146 मामले आए, पांच मौतें दर्ज की गईं: स्वास्थ्य मंत्री
केरल में जनवरी से अब तक शिगेला के 146 मामले आए, पांच मौतें दर्ज की गईं: स्वास्थ्य मंत्री
तिरुवनंतपुरम, 16 जून (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में इस साल जनवरी से अब तक शिगेला संक्रमण के 146 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 70 मामले अकेले जून में दर्ज किए गए हैं।
यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुरलीधरन ने कहा कि संक्रमण से अब तक हुई पांच मौतों में से एक मार्च में हुई थी, जबकि शेष चार मौतें जून में हुईं।
मंत्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण के सबसे अधिक 74 मामले कोझिकोड से सामने आए हैं। इसके बाद मलप्पुरम में दो मौतों सहित 25 मामले और तिरुवनंतपुरम में भी संक्रमण के 25 मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य के पत्तनमथिट्टा, पलक्कड़ और कासरगोड जिलों से इस साल अब तक शिगेला का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


