केरल: रमेश चेन्निथला के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के आरोप में आरएसएस कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

केरल: रमेश चेन्निथला के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के आरोप में आरएसएस कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

केरल: रमेश चेन्निथला के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के आरोप में आरएसएस कार्यकर्ता पर मामला दर्ज
Modified Date: July 9, 2026 / 05:17 pm IST
Published Date: July 9, 2026 5:17 pm IST

अलप्पुझा (केरल), नौ जुलाई (भाषा) तिरुवनंतपुरम में भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी से जुड़े एक वीडियो के संबंध में सोशल मीडिया पर केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हरिपद पुलिस ने चार जुलाई को अलप्पुझा जिले के मन्नारासला निवासी अनिल कुमार के ख़िलाफ़ खुद से मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तिरुवनंतपुरम में भाजपा पार्षद सुगाथन की गिरफ्तारी से जुड़े एक समाचार वीडियो के ‘कमेंट सेक्शन’ में संबंधित टिप्पणी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने चेन्निथला की एक तस्वीर किसी और व्यक्ति के साथ साझा की और झूठा दावा किया कि वह किशोर नामक व्यक्ति है, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित और फरार है।

उन्होंने कहा कि पोस्ट में आरोपी ने कथित तौर पर दावा किया कि मंत्री और पुलिस किशोर को गिरफ्तार करने में नाकाम रहे।

पुलिस के अनुसार, 2023 में ली गई यह तस्वीर चेन्निथला और पुलिस को बदनाम करने के मकसद से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई।

केरल पुलिस के ‘साइबरडोम’ ने इस पोस्ट का पता लगाया और फिर हरिपद पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

मामला भारतीय न्याय संहिता और केरल पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसका मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में