केरलम: अपने पूर्ववर्ती से परियोजना का उद्घाटन कराने के लिए सतीशन ने कांग्रेस विधायक की तारीफ की
केरलम: अपने पूर्ववर्ती से परियोजना का उद्घाटन कराने के लिए सतीशन ने कांग्रेस विधायक की तारीफ की
तिरुवनंतपुरम, 20 सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने एक पूर्ण हो चुकी परियोजना का उद्घाटन अपने पूर्ववर्ती से कराने के लिए पूंजर से कांग्रेस विधायक एम. जे. सेबेस्टियन की रविवार को प्रशंसा की।
सेबेस्टियन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पूरी हो चुकी एक परियोजना का उद्घाटन अपने पूर्ववर्ती विधायक से कराया क्योंकि परियोजना का कार्य उन्हीं के कोष से हुआ था।
इसे वास्तविक ‘केरलम स्टोरी’ बताते हुए सतीशन ने कहा कि यह राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ से ऊपर उठकर विकास का एक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह वास्तविक ‘केरलम स्टोरी’ है। जब विकास राजनीतिक श्रेय से ऊपर हो जाता है, जब कोई विधायक स्वेच्छा से पीछे हटकर उस व्यक्ति को परियोजना का उद्घाटन करने देता है जिसने वास्तव में इसके लिए धन उपलब्ध कराया था, तो यह आला दर्जे की राजनीतिक परिपक्वता को दर्शाता है।’’
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘इस गरिमापूर्ण और सिद्धांतवादी काम के लिए कांग्रेस पूंजर विधायक एम.जे. सेबेस्टियन की हार्दिक सराहना करती है। अहंकार से ऊपर विकास। राजनीति से ऊपर जनता। हम राजनीति को नए सिरे से सोच रहे हैं। केरलम के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है।’’
उन्होंने पोस्ट के साथ उद्घाटन का एक वीडियो भी साझा किया।
वीडियो में एम.जे. सेबेस्टियन, केरल कांग्रेस (एम) के नेता और पूर्व विधायक सेबेस्टियन कुलाथुंकल को निर्माण हो चुके पुल का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करते दिख रहे हैं।
सेबेस्टियन ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कुलाथुंकल ने इसके लिए कोष मंजूर नहीं किया होता तो यह पुल बनाना मुमकिन नहीं होता।
भाषा सुरभि प्रशांत
प्रशांत

Facebook


