केरल : त्रिशूर में छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

Ads

केरल : त्रिशूर में छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 01:08 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 01:08 PM IST

त्रिशूर, 24 जुलाई (भाषा) त्रिशूर के चूंडल जिले में छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चूंडल निवासी नौशाद के रूप में हुई है। वह अपने घर से ‘ट्यूशन सेंटर’ चलाता था।

पुलिस के अनुसार, ट्यूशन सेंटर के तीन छात्रों ने बृहस्पतिवार को अपने अभिभावकों को बताया कि आरोपी ने कक्षाओं के दौरान उनके साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया था।

माता-पिता ने पहले ‘ट्यूशन सेंटर’ पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी।

शिकायतों के आधार पर कुन्नमकुलम पुलिस ने छात्रों के बयान दर्ज किए और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए।

पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी ने यौन इरादे से छात्रों को अनुचित तरीके से छुआ था।

पुलिस ने बताया कि बाद में नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे हिरासत संबंधी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी