केरल: रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित भोजन विषाक्तता के कारण महिला की मौत

Ads

केरल: रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित भोजन विषाक्तता के कारण महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - May 28, 2024 / 09:42 AM IST,
    Updated On - May 28, 2024 / 09:42 AM IST

त्रिशूर (केरल), 28 मई (भाषा) केरल में त्रिशूर जिले के एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित तौर पर भोजन विषाक्तता के कारण एक महिला की मंगलवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पेरिंजनम की रहने वाली उसाइबा (50) की मंगलवार तड़के मौत हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मून्नूपीडिका के पास पेरिंजनम में स्थित रेस्तरां में शनिवार को खाना खाने के बाद कई लोगों को भोजन विषाक्तता की शिकायत हुई और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया गया।

अधिकारियों को ऐसा संदेह है कि ‘कुझिमंथी’ नामक व्यंजन के साथ परोसे गए मेयोनीज का सेवन करने से भोजन विषाक्तता हुई।

कैपामंगलम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने भोजनालय को सील कर दिया।

भाषा प्रीति सिम्मी

सिम्मी