तिरुवनंतपुरमः Keralam BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने केरलम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 47 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। जारी सूची के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम जिले की Nemom विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
Keralam BJP Candidate List: गौरतलब है कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव नौ अप्रैल को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार को इसका ऐलान किया। प्रदेश में चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी की जायेगी और उसी दिन से नामांकन-पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च रखी गयी है। उनकी जांच 24 मार्च को होगी और उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे।
The Central Committee of the BJP has approved the following names for the ensuing elections to the Legislative Assembly of Keralam. pic.twitter.com/8ZySjrCxrw
— BJP (@BJP4India) March 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-