Mallikarjun Kharge News : किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना मेरा उद्देश्य नहीं…” केरल में दिए इस विवादित बयान पर खरगे का यू-टर्न, भारी बवाल के बाद मांगी माफी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गुजरात को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। भाजपा के तीखे हमले और बढ़ते दबाव के बीच खरगे ने सफाई देते हुए सार्वजनिक रूप से खेद जताया और कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना उनका उद्देश्य नहीं था।

Mallikarjun Kharge News : किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना मेरा उद्देश्य नहीं…” केरल में दिए इस विवादित बयान पर खरगे का यू-टर्न, भारी बवाल के बाद मांगी माफी

Mallikarjun Kharge News / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: April 8, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: April 8, 2026 4:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केरल की रैली में गुजरात के लोगों पर टिप्पणी के बाद मल्लिकार्जुन खरगे विवादों में घिर गए।
  • भाजपा ने बयान को गुजरात की अस्मिता का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।
  • बढ़ते विवाद के बीच खरगे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए खेद व्यक्त किया।

नई दिल्ली : Mallikarjun Kharge News कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने एक चुनावी भाषण के कारण बड़े विवाद में घिर गए हैं। केरल की एक रैली में गुजरात के लोगों को लेकर दी गई उनकी एक टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच दिया है। उनके बयान को भाजपा ने सीधे तौर गुजरात की अस्मिता का अपमान करार दिया है। विवाद को बढ़ता देख अब खरगे ने अपने दिए हुए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

क्या है पूरा मामला ?

विवाद की शुरुआत रविवार को केरल के इडुक्की में हुई, जहाँ खरगे ने कहा था कि केरल के लोग समझदार हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात के लोगों के लिए उन्होंने अनपढ़ शब्द का इस्तेमाल किया। Kerala Election Rally इस बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे बेशर्मी भरी और निंदनीय टिप्पणी बताते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी भी इस अपमान से सहमत हैं? भाजपा ने मांग की कि खरगे को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था।

भावनाओं को ठेस पहुँचाना उनका उद्देश्य नहीं था

चौतरफा दबाव के बाद खरगे ने बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन फिर भी वह जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करते हैं।मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया है कि उनके मन में गुजरात के लोगों के प्रति हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना उनका उद्देश्य नहीं था।

इन्हें भी पढें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.