खरगे, राहुल ने मुख्यमंत्री को लेकर केरल के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा की

Ads

खरगे, राहुल ने मुख्यमंत्री को लेकर केरल के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा की

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 05:04 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 05:04 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर शनिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा की।

खरगे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग’ पर हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वी डी सतीशन शामिल हुए।

बैठक में कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक तथा प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी भी मौजूद रहे।

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए केरल के अपने विधायकों की राय लेने के बाद पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों माकन और वासनिक ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी थी।

सतीशन, चेन्निथला और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ की जीत के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चयन पर विचार जानने के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने बृहस्पतिवार को पार्टी विधायकों तथा गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में पार्टी की परंपरा के अनुरूप एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था।

यूडीएफ ने नौ अप्रैल को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 140 सीट में से 102 सीट हासिल कीं। गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने 63 सीट पर जीत दर्ज की है।

भाषा हक माधव नेत्रपाल

नेत्रपाल