Khushbaz Singh Jatana Death: सड़क हादसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की भी थम की सांस

Khushbaz Singh Jatana Death: सड़क हादसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की भी थम की सांस

Khushbaz Singh Jatana Death: सड़क हादसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की भी थम की सांस

Khushbaz Singh Jatana Death | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 3, 2026 / 01:45 pm IST
Published Date: April 3, 2026 10:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जट्टाना का सड़क हादसे में निधन
  • हादसे में SUV चालक की भी मौत, सुरक्षाकर्मी घायल
  • कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया

चंडीगढ़: Khushbaz Singh Jatana Death कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता खुशबाज सिंह जट्टाना की बृहस्पतिवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी उनकी ‘एसयूवी’ कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में एसयूवी चालक की भी मौत हो गई। जट्टाना (45) ने 2017 और 2022 में पंजाब की तलवंडी साबो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Khushbaz Singh Jatana Death वह कांग्रेस की बठिंडा ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पीछे से जट्टाना की गाड़ी को टक्कर मारी। पुलिस ने बताया कि कार का टायर पंक्चर हो गया था और उसे ठीक किया जा रहा था।

सोनीपत के सहायक पुलिस आयुक्त (राय) विपिन अहलावत ने बताया कि इस हादसे में जट्टाना और उनके कार चालक परमिंदर सिंह की मौत हो गई जबकि उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, जट्टाना का शव सोनीपत सिविल अस्पताल में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया हालांकि ट्रक की पहचान कर ली गई है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जट्टाना के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक ऊर्जावान और उभरते हुए युवा नेता को खो दिया। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी जट्टाना के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जट्टाना एक समर्पित नेता थे और उनकी असमय मृत्यु पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।