भीषण सर्दी, बारिश के बावजदू अपनी मांगों पर अडिग किसानों ने प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भीषण सर्दी, बारिश के बावजदू अपनी मांगों पर अडिग किसानों ने प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भीषण सर्दी, बारिश के बावजदू अपनी मांगों पर अडिग किसानों ने प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 6, 2021 6:32 am IST

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) भीषण सर्दी, बारिश के बावजूद केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब 40 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज करने की धमकी दी है। हालांकि खराब मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर उन्होंने बुधवार को आहूत ‘ट्रैक्टर मार्च’ स्थगित कर दिया।

Read More: BMO डॉ. सत्यनारायण के पार्थिव शरीर को बेटी सोनल ने दिया कांधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का धर्म

सरकार और किसान संगठनों के बीच सोमवार को हुई सातवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी।

किसान संगठनों के प्रतिनिधि इन कानूनों को पूरी तरह निरस्त करने की अपनी मांग पर अड़े रहे जबकि सरकार कानूनों की ‘‘खामियों’’ वाले बिन्दुओं या उनके अन्य विकल्पों पर चर्चा करना चाह रही थी। दोनों के बीच अब अगली बातचीत आठ जनवरी को होगी।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है, यहां बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे। दिल्ली में चार दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Read More: पाठ्य पुस्तक निगम ने 5 संस्थानों को किया ब्लैक लिस्टेड, तय समय पर काम पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो 15 साल में जनवरी में सबसे कम था।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को कहा था कि छह जनवरी को प्रस्तावित अपने ट्रैक्टर मार्च को खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते मंगलवार को सात जनवरी के लिए टाल दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे आने वाले दिनों में अपने आंदोलन को तेज करेंगे।

किसान विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की अपनी मांग को लेकर दिल्ली से लगी सीमाओं पर 28 नवम्बर से डटे हैं।

Read More: जब मंत्री शिवकुमार डहरिया ने थामा बल्ला, एक ओवर में जड़ दिए चार चौके

यातायात पुलिस के अधिकारी लगातार ट्विटर पर लोगों को बंद एवं परिवर्तित मार्गों की जानकारी दे रहे हैं।

यातायात पुलिस ने मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद हैं।

उसने कहा, ‘‘ कृपया लामपुर, सफियाबाद, पल्ला और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बार्डर से होकर जाएं। मुकरबा और जीटेके रोड पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच-44 पर जाने से भी बचें।’’

उसने ट्वीट किया, ‘‘ चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर नोएडा तथा गाजीपुर से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए बंद है। कृपया आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपुरा और लोनी बॉर्डर से होकर दिल्ली आएं।’’

Read More; पाठ्य पुस्तक निगम ने 5 संस्थानों को किया ब्लैक लिस्टेड, तय समय पर काम पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन

उसने कहा कि टिकरी, ढांसा बॉर्डर पर यातायात पूरी तरह बंद है।

यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘ झटीकरा बॉर्डर केवल हल्के वाहनों, दो-पहिया वाहनों और राहगीरों के लिए खुला है।’’

उसने कहा कि हरियाणा जाने के लिए झाड़ोदा (वन सिंगल कैरिजवे), दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

Read More: मोदी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- भारत का अन्नदाता किसान नहीं, बल्कि कुछ राजनीतिक तत्व घुस गए हैं, जैसे सोनिया, राहुल गांधी

 

kisan andolan live,kisan andolan latest news,kisan andolan songs,kisan andolan news,kisan andolan live today,kisan andolan status,kisan andolan punjab,kisan andolan status whatsapp,kisan andolan latest ,kisan andolan haryana,kisan andolan news today,kisan andolan video,kisan andolan kyu ho raha hai,kisan andolan live delhi,kisan andolan latest news,kisan andolan,kisan andolan in india,kisan andolan delhi live,kisan andolan in punjab,kisan andolan live,kisan andolan update,kisan andolan reason,kisan andolan 2020,kisan andolan live news


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.