Kolkata Collapse Warehouse: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बड़ा हादसा हो गया, ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से 60 मजदूरों के मलबे में दबे होने की गंभीर आशंका है। घटना के बाद चीख पकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
Kolkata Collapse Warehouse जानकारी के मुताबिक 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर के मजदूर वहां काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। और भी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।
VIDEO | Kolkata: Rescue operations are underway after an under-construction warehouse collapsed in the Taratala area of Kolkata. Ambulances are taking the injured to nearby hospitals. pic.twitter.com/XZQbV62y8F
— Press Trust of India (@PTI_News) June 24, 2026
Kolkata Collapse Warehouse वहीं, हादसे के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। आपदा प्रबंधन समूह ने राहत कार्यों की निगरानी और पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सचिवालय में विशेष कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। लोग आपातकालीन स्थिति में 1070, 8697981070, और 033-22143526 / 22535185 पर संपर्क कर सकते हैं।
तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा,”बहुत भयंकर परिस्थिति अंदर में है। सरकार कोशिश कर रही है। सबकी कोशिश होनी चाहिए जो फंसे लोग हैं उन्हें जल्द से जल्द बचाना है मेरे समाने एक बचाव हुआ है। सभी को अच्छे से निकाल दिया जाए और उनका जान बचे मैं यही चाहता हूं। हमारे जो लोग थे वो बोल रहे हैं कि 50-60 लोग हैं। हर चीज की जांच होनी चाहिए थी अभी सब चीज की जिम्मेदारी सरकार की है। ये अवैध निर्माण कार्य क्यों हो रहा था कोई सुपरविजन क्यों नहीं था..”
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा,"बहुत भयंकर परिस्थिति अंदर में है। सरकार कोशिश कर रही है। सबकी कोशिश होनी चाहिए जो फंसे लोग हैं उन्हें जल्द से जल्द बचाना है मेरे समाने एक बचाव हुआ है।… pic.twitter.com/GohG7x67Pv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026