कोलकाता पुलिस ने एक पार्टी में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

Ads

कोलकाता पुलिस ने एक पार्टी में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - September 4, 2024 / 05:54 PM IST,
    Updated On - September 4, 2024 / 05:54 PM IST

कोलकाता, चार सितंबर (भाषा) कोलकाता पुलिस ने एक पांच सितारा होटल में एक गायिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब गायिका होटल में अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गायिका ने प्रगति मैदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि दो आरोपियों ने होटल के अंदर उसे आपत्तिजनक तरीके से छुआ। इन दो आरोपियों में एक के पास इटली की नागरिकता है और दूसरा स्थानीय निवासी है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने पार्टी में मौजूद अन्य महिलाओं से भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।’’

भाषा खारी मनीषा

मनीषा