कोलकाता में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, युवती घायल

Ads

कोलकाता में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, युवती घायल

  •  
  • Publish Date - October 10, 2021 / 06:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

कोलकाता, 10 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ये दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और वाहन सड़क से फिसलकर कंक्रीट की एक सिल्ली से जा टकराई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वी मेट्रोपोलिटन बाइपास पर चिंगरीघाट क्रासिंग के समीप उस समय हुई जब दोनों रूबी क्रॉसिंग से उत्तरी कोलकाता की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि तेज गति से वाहन चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । उन्होंने बताया कि युवती को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

भाषा स्नेहा रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार