कोलकाता के स्कूल को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी वाला ईमेल मिला

कोलकाता के स्कूल को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी वाला ईमेल मिला

कोलकाता के स्कूल को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी वाला ईमेल मिला
Modified Date: June 26, 2025 / 07:56 pm IST
Published Date: June 26, 2025 7:56 pm IST

कोलकाता, 26 जून (भाषा) कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बम की धमकी मिलने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को इनमें से एक स्कूल को फिर से ऐसा ही मेल मिला। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शहर के दक्षिणी आनंदपुर इलाके में स्थित कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम परिसर में गहन तलाशी ले रही हैं। उन्होंने बताया कि तलाशी में अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

मध्य कोलकाता के तालतला इलाके में स्थित कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और कलकत्ता बॉयज़ स्कूल को बुधवार को इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिले थे। पुलिस ने दोनों स्कूलों के परिसर में और उसके आसपास तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने कहा था कि वह जानकारी जुटाने के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में