कोलकाता: महिला से ‘दुष्कर्म’ करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Ads

कोलकाता: महिला से 'दुष्कर्म' करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 8, 2023 / 01:13 AM IST,
    Updated On - October 8, 2023 / 01:13 AM IST

कोलकाता, सात अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजरहाट इलाके के एक अपार्टमेंट में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके दो सहकर्मियों को राजरहाट से और एक अन्य आरोपी को एंटली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला ने आरोप लगाया है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, क्योंकि वह शुक्रवार रात पार्टी में शराब पीने के बाद बेहोश हो गई थी।’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा साजन सुरेश

सुरेश

शीर्ष 5 समाचार