जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के मामले नौ हजार के पार

जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के मामले नौ हजार के पार

जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के मामले नौ हजार के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 8, 2020 8:13 am IST

नोएडा, आठ सितम्बर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 220 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को नौ हजार के पार चले गए।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि यहां अभी 1,599 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक कोविड-19 के कुल 9,126 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 47 लोगों की इससे मौत भी हुई है।

भाषा सं पवनेश निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में