पिथौरागढ़ में भूस्खलन से कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त
पिथौरागढ़ में भूस्खलन से कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त
देहरादून, 19 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन होने से कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।
सीमा सडक संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने बताया कि पत्थर और चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।
भाषा दीप्ति शोभना
शोभना

Facebook


