पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन के मुताबिक ने 21 जुलाई को आई बाढ़ की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लाख लोग प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटे में यहां चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा जिले के अमता और उदयनरायण खंडों की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि दामोदार घाटी निगम द्वारा पानी छोड़ने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी है।