सेना ने कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को मार गिराया

सेना ने कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को मार गिराया

सेना ने कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को मार गिराया
Modified Date: September 30, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: September 30, 2026 12:07 am IST

श्रीनगर, 29 सितंबर (भाषा) भारतीय सेना ने मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचाई वाले इलाके में हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ द्वारा कोराग, यूसमर्ग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।’

पोस्ट में कहा गया, ‘सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया। अभियान जारी है।’

इस महीने की शुरुआत में इसी क्षेत्र में यासिर नामक एक आतंकवादी मारा गया था।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में