करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज सरकार का प्रायोजित हमला: अमरिंदर सिंह

Ads

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज सरकार का प्रायोजित हमला: अमरिंदर सिंह

  •  
  • Publish Date - August 29, 2021 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

Lathicharge on Farmers Chandigarh

चंडीगढ़, 28 अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुआ लाठीचार्ज “सरकार द्वारा प्रायोजित हमला था।” उन्होंने कहा कि इस तरह का हमला न केवल अस्वीकार्य बल्कि निंदनीय भी है।

सिंह ने एक बयान में कहा कि वह हरियाणा पुलिस की निर्दयता पर स्तब्ध रह गए। शनिवार को एक राजमार्ग पर करनाल की ओर बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर कथित तौर पर पुलिस ने लाठियां बरसायीं जिससे लगभग 10 लोग घायल हो गए।

उक्त किसान भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और अन्य नेता शामिल हुए।

पुलिस का कहना है कि राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब किसानों से हरियाणा पुलिस ने इस तरह का कठोर बर्ताव किया।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार