एलडीएफ जनादेश को स्वीकार करता है, यूडीएफ को हमारी तरफ से बधाई : विजयन

एलडीएफ जनादेश को स्वीकार करता है, यूडीएफ को हमारी तरफ से बधाई : विजयन

एलडीएफ जनादेश को स्वीकार करता है, यूडीएफ को हमारी तरफ से बधाई : विजयन
Modified Date: May 7, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: May 7, 2026 5:49 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

तिरुवंनतपुरम, सात मई (भाषा) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को मिली करारी हार पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य विजयन ने पार्टी की प्रदेश समिति की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि एलडीएफ की हार अप्रत्याशित और पूरी तरह से चौंकाने वाली है।

उन्होंने कहा कि एलडीएफ एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करेगा और नयी सरकार पर अत्यधिक गरीबी के उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न कल्याणकारी कदमों को लागू करने के लिए दबाव डालेगा, जो वाम सरकार ने उठाये थे।

विजयन ने केरल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सीट जीतने को ‘गंभीर’ करार देते हुए कहा कि यह धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने को इच्छुक लोगों के लिए ‘चिंता का विषय’ है।

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि 10 साल तक सत्ता में रहे एलडीएफ को 35 सीट से संतोष करना पड़ा है। भाजपा ने तीन सीट जीती है।

भाषा धीरज राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में