दिल्ली के सैनिक फार्म में दिखा तेंदुआ

दिल्ली के सैनिक फार्म में दिखा तेंदुआ

दिल्ली के सैनिक फार्म में दिखा तेंदुआ
Modified Date: December 2, 2023 / 06:58 pm IST
Published Date: December 2, 2023 6:58 pm IST

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) दिल्ली वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सैनिक फार्म इलाके में एक तेंदुआ देखा गया।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में एक पिंजरा लगाया गया है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,’हमें शिकायत मिली कि कल रात सैनिक फार्म इलाके में एक तेंदुआ देखा गया। एक दल को मौके पर तैनात किया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया गया है।”

भाषा अभिषेक माधव

माधव


लेखक के बारे में