जिला कारागार में बंद आजीवन कारावास के कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत

जिला कारागार में बंद आजीवन कारावास के कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत

जिला कारागार में बंद आजीवन कारावास के कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत
Modified Date: April 5, 2023 / 10:16 pm IST
Published Date: April 5, 2023 10:16 pm IST

नोएडा, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में निरुद्ध आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना ईकोटेक-प्रथम की प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि कैदी की पहचान रियाज के तौर पर की गयी है और वह सहारनपुर जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह उनकी मौत हो गई, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में