दिल्ली में हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: August 23, 2021 9:44 am IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में एक मीमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका रंजन

रंजन


लेखक के बारे में