राजस्थान में कई जगह आंधी के साथ हल्की बारिश, तेज गर्मी का दौर जारी

राजस्थान में कई जगह आंधी के साथ हल्की बारिश, तेज गर्मी का दौर जारी

राजस्थान में कई जगह आंधी के साथ हल्की बारिश, तेज गर्मी का दौर जारी
Modified Date: May 14, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:17 pm IST

जयपुर, 14 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तेज गर्मी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

मौसम केंद्र जयपुर ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं हल्के बादल छाए रहे और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सर्वाधिक 18.0 मिलीमीटर बारिश सरदार शहर (चुरू) में दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच भीषण गर्मी के चलते कहीं कहीं ऊष्ण लहर, ऊष्ण रात्रि दर्ज की गई और लू भी चली। फलोदी में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में कुछ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में