हिप्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, मंगलवार और बुधवार को लू चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी

Ads

हिप्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, मंगलवार और बुधवार को लू चलने का 'येलो अलर्ट' जारी

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 07:48 PM IST

शिमला, सात जून (भाषा) शिमला मौसम कार्यालय ने रविवार को मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया और राज्य में 12 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया।

ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था।

इसके अलावा, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की गई है।

राज्य में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई और शनिवार शाम से पिछले 24 घंटों में मेहरे में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद कांगड़ा में 1.2 मिमी., बर्थिन में एक मिमी., रेणुका में 0.8 मिमी., रायपुर मैदान में 0.4 मिमी. बारिश हुई, जबकि सुंदरनगर और धर्मशाला में बेहद मामूली बारिश हुई।

ताबो में रात का समय सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे अधिक गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत