दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 2, 2022 10:36 am IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, “शहर में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।” सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा यश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में