दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: April 30, 2023 / 02:40 pm IST
Published Date: April 30, 2023 2:40 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग के मुताबिक, शहर में दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाये रहने और गरज एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

शनिवार को दिन में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में