राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हल्की बारिश
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हल्की बारिश
जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता के मुताबिक बाकी राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान संगरिया में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कुछ अन्य स्थानों में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस दौरान संगरिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री व फतेहपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत शुष्क रहने के आसार है।
आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। जबकि 23 फरवरी से पुनः तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।
भाषा
पृथ्वी, रवि कांत
रवि कांत

Facebook


