दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश

Ads

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - September 13, 2021 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार तड़के हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 92 फीसदी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने बताया कि मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा। उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद