दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 12, 2021 6:38 am IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने दिन में आम तौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने और ओले पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं, तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) के चलने की भी संभावना जतायी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमाान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन भी था।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में