दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना
दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना
Support to Nupur, threat to Asim. Roundup security given to Asim- Narottam Mishra
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आम तौर पर आसमान में बादल छाने और दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा

Facebook


