दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना, पारा मौसम के औसत से नीचे

Ads

दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना, पारा मौसम के औसत से नीचे

  •  
  • Publish Date - May 9, 2025 / 09:07 PM IST,
    Updated On - May 9, 2025 / 09:07 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था तथा सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत से 48 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई तथा शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 था।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन