राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम की बारिश हुई

राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम की बारिश हुई

राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम की बारिश हुई
Modified Date: January 28, 2026 / 09:33 pm IST
Published Date: January 28, 2026 9:33 pm IST

जयपुर, 28 जनवरी (भाषा) राजस्थान के कई स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह खत्म हुए पिछले 24 घंटो के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर वज्रपात व मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 26.0 मिलीमीटर बारिश मनोहर थाना (झालावाड़) में दर्ज की गयी।

वहीं इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा भी दर्ज किया गया।

इस दौरान अधिकतम तापमान डुंगरपुर में 28.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के अनुसार, अभी राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

वहीं, एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी व एक फरवरी को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

भाषा पृथ्वी

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में