राजस्थान के सीकर जिले में भूकंप के हल्के झटके

राजस्थान के सीकर जिले में भूकंप के हल्के झटके

राजस्थान के सीकर जिले में भूकंप के हल्के झटके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 17, 2020 10:21 am IST

जयपुर, 17 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वाह्र 11 बजकर 26 मिनट पर सीकर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि भूकंप का केन्द्र रींगस के आसपास जमीन से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

सीकर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

भाषा कुंज पृथ्वी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में