रायगढ़ में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Ads

रायगढ़ में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - October 6, 2021 / 03:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

अलीबाग (महाराष्ट्र), छह अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक गांव में बिजली गिरने से 24 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार शाम उस समय की है, जब भारी बारिश के साथ बिजली कड़क रही थी। महाड तालुका के कचले बौधवाड़ी गांव का निवासी संगम जनार्दन साल्वी मवेशी चराता था।

उन्होंने बताया कि गांव के पास एक जंगल में साल्वी पर बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद