दरिंदगी की हद, सूनी सड़क पर लेडी डॉक्टर का गैंगरेप कर गला घोंटा फिर कर दिया आग के हवाले, चार आरोपी गिरफ्तार

दरिंदगी की हद, सूनी सड़क पर लेडी डॉक्टर का गैंगरेप कर गला घोंटा फिर कर दिया आग के हवाले, चार आरोपी गिरफ्तार

दरिंदगी की हद, सूनी सड़क पर लेडी डॉक्टर का गैंगरेप कर गला घोंटा फिर कर दिया आग के हवाले, चार आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 30, 2019 7:00 am IST

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पहले तो डॉक्टर से गैंगरेप किया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। और फिर शव कंबल में जलाकर आग लगा दी और फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार देर शाम प्रेस कॉन्फेंस में साइबराबाद पुलिस ने पुष्टि की है कि महिला डॉक्टर की हत्या से पहले उनका गैंगरेप किया गया था।

​यह भी पढ़ें —100 साल पुराने कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, मुख्य सचिव ने निरीक्षण कर दिए ये निर्देश.. देखिए

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘महिला डॉक्टर का गैंगरेप करने के बाद उन्‍हें कंबल में लपेटा गया और फिर उनका गला घोंटा गया। इसके बाद केरोसिन डालकर उन्‍हें जला दिया गया।’ पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के दौरान शराब पी रखी थी। साइबराबाद पुलिस ने केस को महबूबनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की सिफारिश करने की बात भी की है, जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

​यह भी पढ़ें — आंगनबाड़ी में अब अंडा नहीं सीधे मुर्गी का होगा वितरण, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

आपको बता दें कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर एक सरकारी महिला डॉक्‍टर की अधजली लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद माना जा रहा था कि 27 वर्षीय महिला डॉक्‍टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई। हैवानियत की इंतहा यह थी कि आरोपियों ने डॉक्‍टर की लाश को जलाकर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था। दरअसल, महिला डॉक्‍टर रात में अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान रास्‍ते में उनकी बाइक पंक्चर हो गई थी।

​यह भी पढ़ें — आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, चौथे दिन 1 करोड़ 63 लाख कैस और 5 करोड़ 50 लाख की ज्वेलरी बरामद

इससे पहले पीड़िता के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि रात में साइबराबाद पुलिस उन्‍हें दौड़ाती रही और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई की होती तो पीड़‍िता को जिंदा बचाया जा सकता था। पीड़िता की मां ने दोषियों को जिंदा जलाने की मांग की थी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/_pu5KmFZCGU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com