शराब नीति मामला: सीबीआई ने बीआरएस नेता कविता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया

शराब नीति मामला: सीबीआई ने बीआरएस नेता कविता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया

शराब नीति मामला: सीबीआई ने बीआरएस नेता कविता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया
Modified Date: June 7, 2024 / 02:23 pm IST
Published Date: June 7, 2024 2:23 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता के खिलाफ यहां एक अदालत में शुक्रवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा इस आरोपपत्र पर आज सुनवाई कर सकती हैं।

कविता इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वह प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए धनशोधन के मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में