ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्थानीय भाजपा नेता की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ads

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्थानीय भाजपा नेता की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 08:39 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 08:39 PM IST

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 24 जून (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने तीखी बहस के बाद पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात जंबू मरीन थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में हुई। मृतक की पहचान तपन दास (51) के तौर पर हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय मंडल (26) कथित तौर पर नशे में था जब उसकी दास के साथ बहस हुई। आरोपी रामनगर का ही रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता है।

बहस जल्द ही हिंसक हो गई और आरोप है कि मंडल ने लकड़ी के तख्ते से दास पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दास को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने आरोपी को काबू में किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया।

जंबू मरीन थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता स्वैन ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

भाषा आशीष माधव

माधव