मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया
मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया
मंगलुरु, नौ नवंबर (भाषा) मंगलुरु में शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे चेम्बू गुड्डे के निकट सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद खराब सड़क के मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार अब्दुल रशीद अपनी पत्नी रहमत एच रशीद के साथ स्कूटर पर सवार होकर यनेपोया अस्पताल से हवाई अड्डे जा रहे थे तभी चेम्बू गुड्डे के पास उनका स्कूटर फिसल हो गया और रहमत गिर गईं।
उसने बताया कि वह ठीक पीछे से आ रहे एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रहमत को यनेपोया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद चेम्बू गुड्डे के आसपास के स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग करते हुए कुछ देर धरना प्रदर्शन भी किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच प्रारंभ कर दी है।
भाषा, इन्दु खारी
खारी

Facebook


