इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई पाबंदी

इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई पाबंदी

इस राज्य में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद के दिन नहीं कोई पाबंदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 28, 2020 1:32 pm IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की समय सीमा को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। जिसके मद्देनजर अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। वहीं बकरीद के कारण इस हफ्ते लॉकडाउन में किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। सभी दुकानें खुल सकेंगी।

Read More News: राजधानी में जारी है कोरोना का कहर, आज मिले 199 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 2102

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज इसकी घोषणा की। सरकार के आदेश के अनुसार जुलाई माह और पूरे अगस्त में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं बकरीद में दी गई छूट को लेकर सीएम ममता ने मुसलमानों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहार होने के कारण हम इस हफ्ते लॉकडाउन नहीं लगाएंगे, लेकिन लोग एक जगह जुटने से बचें। मैं सभी से घर के अंदर ही त्योहार को मनाने की अपील करती हूं।

Read More News: राशन कार्ड गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग ने काटे 1.50 लाख लोगों के नाम

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण के चलते अगल-अलग तारीखों में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इनमें 2, 5, 8, 9, 16, 17, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

Read More News: बकरी भी खाएंगे, कागज नहीं दिखाएंगे, इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता हो गए ट्रोल, लोगों ने दिया ऐसा जवाब

पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना के 60,830 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कुल 1,411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 39,917 लोग ठीक भी हो चुके हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 19,502 है।

Read More News: 5 TikTok स्टार्स को 2-2 साल की कैद, बड़ा जुर्माना भी लगाया.. लगे हैं ये आरोप


लेखक के बारे में