लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की आज 4 चुनावी सभाएं, राहुल गांधी पूर्वोत्तर में चुनावी शंखनाद करेंगे

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की आज 4 चुनावी सभाएं, राहुल गांधी पूर्वोत्तर में चुनावी शंखनाद करेंगे

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की आज 4 चुनावी सभाएं, राहुल गांधी पूर्वोत्तर में चुनावी शंखनाद करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 3, 2019 4:29 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के शंखनाद के बाद से ही राजनीतिक दिग्गजों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मोर्चा संभाला हैं तो कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी धुआंधार प्रचार में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टर माइंड निसार अहमद भारत प्रत्यर्पित, यूएई में छिपा था आतंकी

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की आज 4 चुनावी रैलियां है। मोदी ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दार्जिलिंग में चुनावी सभा करेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के गौंदिया और अरुणाचल में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:‘दो बूंद जिंदगी’ की खुराक पिलाने का लक्ष्य, प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल तक पल्स पोलियो 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजौरी में रैली करेंगे। वहीं कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पूर्वोत्तर में चुनावी शंखनाद करेंगे। असम के गोलाघाट और नागालैंड के दीमापुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत और गाजियाबाद में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।


लेखक के बारे में