लोस चुनाव : बसपा ने अपनी पंजाब इकाई के अध्यक्ष गढ़ी को आनंदपुर साहिब सीट से मैदान में उतारा

Ads

लोस चुनाव : बसपा ने अपनी पंजाब इकाई के अध्यक्ष गढ़ी को आनंदपुर साहिब सीट से मैदान में उतारा

  •  
  • Publish Date - May 4, 2024 / 04:53 PM IST,
    Updated On - May 4, 2024 / 04:53 PM IST

चंडीगढ़, चार मई (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी को आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया।

इस संबंध में बसपा के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने घोषणा की।

बेनीवाल ने कहा कि इसके साथ ही बसपा ने अब पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

आनंदपुर साहिब सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी कर रहे हैं, जिन्हें अब पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

गढ़ी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के मलविंदर कंग, कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला और शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा से होगा। भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा।

भाषा शफीक माधव

माधव