Parliament Security Lapse: संसद की सुरक्षा में चूक पर बड़ा एक्शन, लोकसभा सचिवालय ने 7 कर्मियों को किया निलंबित….
Lok Sabha Secretariat suspended 7 employees: 13 दिसंबर को संसद के सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Lok Sabha Secretariat suspended 7 employees
Parliament Security Lapse: नई दिल्ली। 13 दिसंबर को संसद के सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है और भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है। वहीं इस बीच लोकसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है कि लोकसभा सचिवालय ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के लिए 7 कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
Parliament Security Lapse: वहीं सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि निलंबित किए गए 7 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल अभी 7 कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस सुरक्षा की चूक पर लगातार विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संसद की सुरक्षा पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोकसभा सचिवालय ने कल की सुरक्षा चूक की घटना के लिए 7 कर्मियों को निलंबित किया। pic.twitter.com/rfzkeXxy4G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2023

Facebook


