लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदन में नित्यानंद राय से कहा, ‘उंगली मत उठाइए मंत्री जी…’

Ads

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदन में नित्यानंद राय से कहा, ‘उंगली मत उठाइए मंत्री जी...’

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से कहा कि ‘‘उंगली मत उठाइए मंत्री जी इधर बोलिए।’’

राय सदन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि सीएपीएफ का मनोबल गिरा है।

उन्होंने विपक्ष की ओर उंगली उठा कर इशारा करते हुए कहा, ‘‘जाकर देखिये सीएपीएफ का मनोबल किस प्रकार बढ़ा है। बिना मनोबल बढ़े आतंकवाद अंतिम सांसे नहीं गिन रहा होता। आज नक्सलवाद समाप्त नहीं हुआ होता।’’

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उंगली मत उठाइये मंत्री जी, इधर बोलिए।’’

इसके बाद, राय ने हाथ नीचे करते हुए कहा, ‘‘तो फिर हाथ नीचे रखना पड़ेगा न सर।’’

इस पर, लोकसभा अध्यक्ष बिरला को मुस्कुराते और सदन के कई सदस्यों को ठहाके लगाते देखा गया।

भाषा सुभाष हक

हक