नोटिस मामले के निपटारे तक आसन पर नहीं बैठेंगे लोकसभा अध्यक्ष: सूत्र
नोटिस मामले के निपटारे तक आसन पर नहीं बैठेंगे लोकसभा अध्यक्ष: सूत्र
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद मंगलवार को फैसला किया कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे।
लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिकता के उच्च मापदंड के तहत यह फैसला किया है कि विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठेंगे।’’
बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि वह विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें।
विपक्ष ने बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
भाषा हक
हक वैभव
वैभव

Facebook


