बेलगावी में सरकारी अधिकारी के ठिकाने पर लोकायुक्त का छा़पा, 14 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया
बेलगावी में सरकारी अधिकारी के ठिकाने पर लोकायुक्त का छा़पा, 14 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया
बेलगावी (कर्नाटक), 11 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक लोकायुक्त ने बेलगावी में जिला शहरी विकास विभाग के एक सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) के घर पर छापेमारी कर सोने, चांदी, बैंक जमा और संपत्तियों सहित 14 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी जिला शहरी विकास प्रकोष्ठ (डीयूडीसी) के एईई अजयसिंह बापूसिंह राजापुर से जुड़ी संपत्तियों पर की गई।
उन्होंने बताया कि लोकायुक्त के अधिकारियों ने शुक्रवार को राजपुर के घर, कार्यालय और बैंक सहित सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने बेलगावी में तीन घरों, एक कार्यालय और एक बैंक लॉकर का निरीक्षण किया। उन्होंने सौन्दत्ती, हुक्केरी और हुबली में स्थित सहित 18 भूखंडों का पता लगाया, साथ ही बेलगावी शहर में तीन मकानों का भी पता लगाया।
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान में 5.96 किलोग्राम सोना,पांच किलोग्राम चांदी, बैंक में जमा 3.12 करोड़ रुपये और लग्जरी कारें और बाइक जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर, अब तक 14 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति बरामद की जा चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि अजयसिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनकी आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
लोकायुक्त ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के संबंध में जांच जारी है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


