बेंगलुरु, 27 मार्च (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी लोकायुक्त ने बुधवार को कर्नाटक में राज्य सरकार के 13 अधिकारियों से जुड़े 60 स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, बिदर, रामनगर, उत्तर कन्नड, उडुपी, कोडागु, मैसूर और विजयपुरा जिलों में छापेमारी जारी है।
छापेमारी की कार्रवाई में लोकायुक्त के करीब 130 अधिकारी शामिल हैं जिनमें 13 पुलिस अधीक्षक (एसपी), 12 पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) और 25 पुलिस निरीक्षक हैं।
भाषा
प्रीति वैभव
वैभव