Telangana Crime News: प्रेमी ने की महिला की हत्या, फिर इस जगह छिपाया शव, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
Telangana Crime News: तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में 32 वर्ष की एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और शव कार की डिग्गी में रख दिया।
Telangana Crime News/Image Credit: IBC24
- तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।
- हत्या के बाद आरोपी ने कार की डिग्गी में शव को छिपा दिया था।
- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Telangana Crime News: हैदराबाद: तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में 32 वर्ष की एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाते हुए उसे कार की डिग्गी में रख दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि एल्काथुर्थी मंडल में खड़ी एक कार से दुर्गंध आ रही है। जांच करने पर पुलिस को कार की डिग्गी में कंबल में लिपटा हुआ एक महिला का शव मिला।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने कार में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान की और उसके माता-पिता को इसकी जानकारी दी। साथ ही आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया कि पीड़िता और आरोपी बचपन के दोस्त थे, इसलिए वह उसके माता-पिता के भी करीब था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी (34) ने 18 अगस्त को करीमनगर जिले में अपने कमरे में हुए विवाद के बाद गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। (Telangana Crime News) उसने बताया कि इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था और उसने उसे कार की डिग्गी में रख दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
Telangana Crime News: पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, महिला का दो बार तलाक हो चुका था। वह ‘मानसिक रूप से परेशान’ थी और मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित थी। वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला, आरोपी के साथ तमिलनाडु के एक मंदिर में जाने की योजना बना रही थी और हाल ही में कुछ समय उसके कमरे में ठहरी भी थी। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला के बुजुर्ग माता-पिता उसकी सेहत की स्थिति और व्यवहार से परेशान थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा कि महिला के बुजुर्ग माता-पिता उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेल रहे थे और उसके व्यवहार से भी परेशान थे। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Agriculture Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के इन अभ्यर्थियों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की ये मांग, कहा- अनिवार्य योग्यता में नहीं दी जा सकती छूट
- Raipur Maa-Beta Death News: राजधानी में मां-बेटे की हुई मौत, छत पर इस हाल में मिले दोनों के शव, देखकर उड़े परिजनों के होश
- Forest Department Transfer System: छत्तीसगढ़ में बदलेगा तबादले का सिस्टम? अब इस अफसर को मिल सकती है ट्रांसफर करने की पावर, विभाग के कर्मचारियों में दिखा आक्रोश

Facebook


