LPG Cylinder: क्या LPG गैस बुकिंग का DAC कोड हो गया डिलीट? घबराएं नहीं.. तुरंत ऐसे करें रिकवर, जान लें सबसे आसान और सीक्रेट तरीके!
LPG Cylinder: आज रसोई गैस (LPG Cylinder) की बुकिंग और डिलीवरी पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो चुकी है। लेकिन, कई बार गलती से या फ़ोन को रिसेट होने पर यह DAC कोड डिलीट हो जाता है तो क्या सिलिंडर नहीं मिलेगा? आइये जानते हैं..
How to Recover DAP Code/Image Credit: ScreenGrab / AI Generated / @Grok
- गैस सिलेंडर दरवाज़े पर खड़ा है और आपके पास DAC कोड नहीं है? तो घबराएं नहीं.. ऐसे करें तुरंत जनरेट!
- DAC कोड गायब होने पर, क्या सिलेंडर नहीं मिलेगा?
LPG Cylinder: आज रसोई गैस (LPG Cylinder) की बुकिंग और डिलीवरी पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो चुकी है। अब घर बैठे ऐप, WhatsApp, SMS या डायरेक्ट फ़ोन कॉल के ज़रिए सिलेंडर बुक कर लेते हैं। बुकिंग हो जाने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ख़ास कोड आता है, जिसे ‘डीएसी’ (DAC) कोड कहते हैं, जो डिलीवरी के समय ज़रूरी होता है। लेकिन, कई बार गलती से या फ़ोन के रिसेट होने पर यह DAC कोड डिलीट हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो बिलकुल चिंता न करें.. आइये जानते हैं कि इस डिलीट हुए कोड को दुबारा कैसे पाएं?
Gas Booking: DAC कोड आखिर होता क्या है?
‘DAC’ का पूरा नाम ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (Delivery Authentication Code) है। यह आम तौर पर 4 या 6 अंकों का एक ख़ास सुरक्षा कोड होता है। जब आप Indane, HP Gas या Bharat Gas से सिलेंडर बुक करते हैं तो डिलीवरी के वक़्त यह कोड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के ज़रिए आता है। सिलेंडर लेते समय आपको यह कोड डिलीवरी बॉय को बताना ज़रूरी होता है। सही कोड बताने के बाद ही वह सिलेंडर सौंपता है और डिलीवरी पूरी मानी जाती है। यह सिस्टम इसलिए बनाया गया है ताकि गैस सिलेंडर की चोरी न हो और वह सीधे सही ग्राहक तक पहुँच सके।
‘DAC’ कोड डिलीट हो जाने पर क्या करें?
सबसे ज़रूरी बात यह है कि कोड डिलीट होने से आपकी बुकिंग रद्द नहीं होती। सिलेंडर आ जाएगा, बस डिलीवरी के वक़्त DAC कोड की ज़रूरत पड़ेगी। चिंता की कोई बात नहीं है, ऐसा होने पर इन नीचे दिए हुए आसान तरीकों से आप तुरंत नया कोड पा सकते हैं:
DAC Code: सबसे आसान तरीके:
सबसे तेज और सरल तरीका है डिलीवरी बॉय से कहें कि आपका DAC कोड डिलीट हो गया है। उनके मोबाइल पर गैस एजेंसी ऐप में “Resend DAC” या “Generate DAC” का विकल्प होता है। उनके वहां एक क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत मैसेज के ज़रिए नया कोड आ जाएगा। यह तरीका सबसे आसान, भरोसेमंद और तेज़ है।
गैस एजेंसी के आधारिक ऐप से देखें:
- आप गैस एजेंसी का आधिकारिक ऐप अपने मोबाइल पर लॉगिन करें।
- Indane के लिए (IndianOil One ऐप, HP Gas के लिए HP Pay और Bharat Gas के लिए Hello BPCL) ऐप पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- “My Orders”, “Order History” या “Current Booking” सेक्शन में जाएँ। वहां आपकी एक्टिव बुकिंग से DAC कोड दिख जाएगा। कुछ ऐप्स में “Get DAP” का बटन भी होता है, उस पर क्लिक करते ही कोड स्क्रीन पर नज़र आ जाता है।
WhatsApp या SMS के ज़रिए:
- कई गैस कंपनियां WhatsApp के ज़रिए भी सेवाएं देती हैं।
- कंपनी के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर “Hi” या “Status” लिखकर मैसेज भेज कर बुकिंग स्टेटस और कभी-कभी DAC कोड दोबारा मिल सकता है।
- ज़रूरत पड़ने पर कंपनी की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल के ज़रिए भी नया SMS मंगवाया जा सकता है।

Facebook


